एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, युवाओं के लिए 25 लाख टैबलेट की मंजूरी; योगी कैबिनेट के बड़े फैसले

Amanat Ansari 26 Aug 2026 12:42 PM 1 Mins
एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्नशिप भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, युवाओं के लिए 25 लाख टैबलेट की मंजूरी; योगी कैबिनेट के बड़े फैसले

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल इंटर्न और युवाओं के लिए दो बड़े फैसले लिए गए. राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस व बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का मासिक भत्ता अब 12 हजार के बजाय 25 हजार रुपए मिलेगा.

यह राशि दोगुने से ज्यादा बढ़ाई गई है. इससे पहले 2021 में भी योगी सरकार ने इसे 7,500 से बढ़ाकर 12 हजार रुपए किया था. इंटर्नशिप के दौरान ये छात्र ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं और रात्रि ड्यूटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उसी बैठक में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. ये टैबलेट पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे. योजना उच्च शिक्षा, स्नातक-स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, आईटीआई और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े युवाओं को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लागू है.

वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 2,374.60 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इससे युवा तकनीकी रूप से सक्षम बनेंगे, ऑनलाइन प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे. दोनों फैसलों से मेडिकल छात्र और युवा वर्ग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.

Yogi Adityanath Yogi Cabinet meeting UP medical interns Yogi government UP student monthly allowance

Recent News