अपने ही घर में 50 लाख की चोरी: गर्लफ्रेंड पर लुटाए 5 लाख, गिफ्ट किया डेढ़ लाख का iPhone

Amanat Ansari 26 Aug 2026 11:54 AM 1 Mins
अपने ही घर में 50 लाख की चोरी: गर्लफ्रेंड पर लुटाए 5 लाख, गिफ्ट किया डेढ़ लाख का iPhone

जोरहाट: असम के जोरहाट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. युवक यश धनुका पर आरोप है कि उसने अपने ही घर के लॉकर से करीब 50 लाख रुपए नकद और सोने के गहने चुरा लिए. जब माता-पिता घर से बाहर थे, तभी उसने यह वारदात अंजाम दी. वापस लौटने पर परिवार को कीमती सामान गायब मिला.

इसके बाद पिता ने 24 अगस्त को जोरहाट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई. पुलिस जांच में सामने आया कि यश ने चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा अपनी गर्लफ्रेंड पबाली दत्ता पर खर्च किया. करीब 5 लाख रुपए लुटाए और उसे 1.5 लाख रुपए का iPhone भी गिफ्ट किया. FIR में यश धनुका के अलावा जितेंद्र सोमानी, रोहित प्रसाद और पबाली दत्ता के नाम शामिल हैं.

यश ने कथित तौर पर बताया कि दोस्तों ने उसे चोरी के लिए उकसाया और लॉकर खोलने के लिए लॉकस्मिथ की मदद ली गई. यश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब चोरी की रकम और गहनों को ट्रेस करने में जुटी है. वहीं, यह चोरी प्रदेश सहित पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Yash Dhanuka Jitendra Somani Rohit Prasad Gold jewellery theft

Recent News