3400 किस के निशान और फिर थाने पहुंचा आशिक! ग्वालियर में ‘किसिंग कार’ पर पुलिस का एक्शन

Global Bharat 25 Aug 2026 10:06 AM 1 Mins
3400 किस के निशान और फिर थाने पहुंचा आशिक! ग्वालियर में ‘किसिंग कार’ पर पुलिस का एक्शन

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया अनोखा प्रयोग कार मालिक आदित्य सिकरवार को भारी पड़ गया. आदित्य की कार की पूरी बॉडी पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3400 लिपस्टिक Kiss के निशान बनाए. बताया गया कि इस काम में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। यह आइडिया सोशल मीडिया पर चल रहे एक विदेशी ट्रेंड से लिया गया था.

इसके बाद आदित्य ने कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो में Kiss के निशानों से ढकी कार सड़क पर दौड़ती नजर आई. रील तेजी से वायरल हुई और महज एक दिन में करीब 55 लाख यानी 5.5 मिलियन व्यूज मिल गए,  लेकिन लाखों व्यूज मिलने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस की नजर भी इस कार पर पड़ गई.

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की.  ट्रैफिक पुलिस ने कार को ग्वालियर के थाटीपुर इलाके से बरामद कर थाने पहुंचाया और उसके मालिक आदित्य सिकरवार को भी बुलाया. पुलिस की कार्रवाई Kiss के निशानों की वजह से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर हुई. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार का 5500 रुपये का चालान काटा गया.

 पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर चलती दिखाई दे रही थी. कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की. पुलिस के सामने उसी ने कार की बॉडी पर लगे हजारों लिपस्टिक निशानों को पानी से साफ किया. यानी जिस ‘किसिंग कार’ ने सोशल मीडिया पर 55 लाख व्यूज बटोरे, आखिरकार वही कार अपने मालिक को थाने तक ले गई.

Gwalior Kiss Car Aditya Sikarwar 3400 Kiss Viral Video Gwalior Traffic Police 5500 Rupees Challan

Description of the author

Recent News