रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! यूपी में 60 साल से ऊपर की माताएं आजीवन फ्री बस यात्रा करेंगी

Amanat Ansari 25 Aug 2026 06:41 PM 1 Mins
रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! यूपी में 60 साल से ऊपर की माताएं आजीवन फ्री बस यात्रा करेंगी

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है. मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम फैसले लिए गए. इनमें सबसे खास है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना’ को मंजूरी. इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी.

उम्र का आकलन आधार कार्ड से होगा. बुधवार को आईजीपी में कार्यक्रम के जरिए इसकी शुरुआत होगी. 2001 की जनगणना के आधार पर एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी. यह 2022 के चुनाव संकल्प पत्र का वादा था. योगी कैबिनेट के इन फैसलों से महिलाओं के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग क्षेत्र को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

रक्षाबंधन पर खास छूट

27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सभी महिलाएं बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी. साथ में एक यात्री भी रख सकती हैं. इलेक्ट्रिक बसों के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर. 250 नई बसें (42 और 52 सीटर) खरीदी जाएंगी. आईटी नीति में संशोधन: आईटी सिटी के लिए न्यूनतम क्षेत्रफल घटाया गया.

लखनऊ-हरदोई सीमा पर पीएम मित्रा स्कीम के तहत 1000 एकड़ में टैक्सटाइल पार्क पीपीपी मोड पर विकसित होगा. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (103 किमी, 7968 करोड़) और गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार (10761 करोड़) मंजूर. वरिष्ठ नागरिकों को बच्चों को बेदखल करने का अधिकार देने वाला संशोधन और छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला भी लिया गया.

Yogi Cabinet meeting Yogi Cabinet decisions free bus travel for women Yogi Cabinet news

Recent News