इंस्ट्राग्राम पर दारोगा डालती थी आपत्तिजनक वीडियो, साथ में क्यूआर कोड, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने किया सस्पेंड

Global Bharat 17 Aug 2026 02:49 PM 1 Mins
इंस्ट्राग्राम पर दारोगा डालती थी आपत्तिजनक वीडियो, साथ में क्यूआर कोड, वीडियो हुआ वायरल तो एसएसपी ने किया सस्पेंड

मेरठ ; उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में महिला दारोगा अनु रानी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पुलिस नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया है. अनु रानी मेरठ में SSP कार्यालय में तैनात थीं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया.

बताया जा रहा है कि महिला दारोगा के दो यूट्यूब चैनल और एक इंस्ट्राग्राम हैंडल हैं. इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई. आरोप है कि वीडियो में उन्होंने आपत्तिजनक स्थिति में कंटेंट पोस्ट किया था. कुछ वीडियो में QR कोड भी दिखाई देता था. मामला सामने आने के बाद संबंधित सोशल मीडिया हैंडल्स से आपत्तिजनक वीडियो हटा दिए गए.

पुलिस विभाग ने पूरे मामले को सोशल मीडिया आचरण से जुड़े नियमों के उल्लंघन के तौर पर लिया. पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर निर्धारित नियम और आचार संहिता लागू होती है. ड्यूटी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो या नियमों का उल्लंघन हो, उस पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.

इसी आधार पर अनु रानी को निलंबित किया गया है. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय विभागीय नियमों और आचरण संहिता का पालन करना अनिवार्य है.

फिलहाल महिला दारोगा के सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया गया है और निलंबन की कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

Meerut Female Sub-Inspector Anu Rani Suspended Objectionable Video Police Social Media Rules Meerut Police Action

Description of the author

Recent News