"मैं और मेरा देश भीख नहीं मांगते!" ट्रंप के बयान पर भड़कीं मेलोनी, इटली के विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

Amanat Ansari 19 Jun 2026 07:44: PM 1 Mins

रोम: अमेरिका और इटली के बीच लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले रिश्तों में अचानक तनाव आ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित बयान के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सख्त जवाब दिया है, जबकि इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया.

ट्रंप ने हाल ही में एक इटैलियन टीवी चैनल La7 के इंटरव्यू में दावा किया कि जी7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए भीख मांगी थी. ट्रंप ने कहा, "वह फोटो के लिए इतनी बेताब थीं कि मैंने दया करके फोटो खिंचवा ली."

मेलोनी का तीखा पलटवार

मेलोनी ने इस बयान पर तुरंत वीडियो जारी कर जवाब दिया. उन्होंने कहा, "मैं और मेरा देश इटली कभी भीख नहीं मांगते. यह बयान पूरी तरह से फर्जी (Fabricated) है." मेलोनी ने आगे कहा कि ट्रंप के इस बयान ने उन्हें हैरान कर दिया है और सहयोगी देश के प्रति ऐसा व्यवहार उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ बातों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है.

विदेश मंत्री का दौरा रद्द

इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने इस सप्ताहांत होने वाले अमेरिका दौरे को रद्द कर दिया. ताजानी ने ट्रंप के बयान को "गंभीर और अपमानजनक" बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ मेलोनी बल्कि पूरे इटली का अपमान है. दोनों नेता पहले अच्छे संबंध रखते थे. मेलोनी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली इकलौती यूरोपीय नेता थीं.

हाल के समय में ईरान, गाजा और टैरिफ नीतियों को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़े हैं. मेलोनी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के रुख का समर्थन नहीं किया था. यह घटनाक्रम इटली-अमेरिका संबंधों में दरार का संकेत दे रहा है. दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर अब क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर नजरें टिकी हुई हैं.

Georgia Meloni Georgia Meloni Trump Georgia Meloni Donald Trump

Recent News