तुलसी गबार्ड का आखिरी दिन धमाका: फाउची ने COVID फैलाने वाली वुहान लैब को दी अमेरिकी टैक्सपेयर्स की करोड़ों की फंडिंग

Amanat Ansari 19 Jun 2026 05:35: PM 1 Mins
तुलसी गबार्ड का आखिरी दिन धमाका: फाउची ने COVID फैलाने वाली वुहान लैब को दी अमेरिकी टैक्सपेयर्स की करोड़ों की फंडिंग

वॉशिंगटन: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद के आखिरी दिन गुरुवार (18 जून) को ऐसा बम फोड़ा जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया. गबार्ड ने गुप्त दस्तावेज जारी कर दावा किया कि डॉ. एंथनी फाउची ने अमेरिकी टैक्सपेयर्स के लाखों-करोड़ों डॉलर चीन की वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को दिए, जहां से COVID-19 महामारी फैली थी.
ये दस्तावेज फाउची पर सीधा हमला बोलते हैं और लैब-लीक थ्योरी को दबाने की साजिश का आरोप लगाते हैं.

क्या है पूरा मामला?

तुलसी गबार्ड ने दावा किया कि फाउची (जो बाइडन प्रशासन के दौरान चीफ मेडिकल एडवाइजर थे) ने NIAID (National Institute of Allergy and Infectious Diseases) के जरिए वुहान लैब में चमगादड़ कोरोना वायरस पर गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च (खतरनाक वायरस को और संक्रामक बनाने वाली रिसर्च) के लिए फंडिंग दी.

गबार्ड के ऑफिस के बयान में कहा गया, ''फाउची ने इंटेलिजेंस कम्युनिटी के साथ मिलकर लैब-लीक सबूतों को दबाया. प्राकृतिक उत्पत्ति का फर्जी नैरेटिव चलाया ताकि उनकी फंडिंग वाली रिसर्च छिपी रहे. 2024 में कांग्रेस के सामने शपथ लेकर झूठ बोला इंटेलिजेंस अधिकारियों से वायरल रिसर्च पर चर्चा की जानकारी से इनकार किया.''

फाउची पर गंभीर आरोप

  • व्हिसलब्लोअर्स और विशेषज्ञों को डराया-धमकाया गया, उनके करियर बर्बाद किए गए.
  • निर्वाचित राष्ट्रपति को भी महत्वपूर्ण तथ्यों से दूर रखा गया.
  • यह "डीप स्टेट" की चाल बताई जा रही है.

तुलसी गबार्ड ने पिछले महीने ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि पति कैंसर से जूझ रहे हैं, इसलिए पद छोड़ रही हैं. कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों की जान ली और अर्थव्यवस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचाया. अगर ये आरोप सही साबित होते हैं तो फाउची और बाइडन प्रशासन पर भारी राजनीतिक-कानूनी दबाव बढ़ सकता है. अभी फाउची की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ये खुलासा COVID-19 की उत्पत्ति पर बहस को फिर से गर्म कर देगा.

Tulsi Gabbard coronavirus Covid-19 US Intelligence

Recent News