कोलकाता/जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या में शामिल खूंखार नक्सली शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. शकुंतला पर 2007 में जमशेदपुर के सांसद सुनील महतो की हत्या के बाद उनकी छाती पर चढ़कर जश्न मनाने का आरोप था.
2007 की वीभत्स घटना
4 मार्च 2007 को पूर्वी सिंहभूम जिले के बाकुरिया गांव में फुटबॉल मैच चल रहा था. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जमशेदपुर सांसद सुनील महतो को नक्सलियों ने गोलियों से भून दिया. हमले में सुनील महतो समेत उनके दो बॉडीगार्ड और एक JMM नेता की मौत हो गई. गोलीबारी के बाद शकुंतला महतो ने सांसद की लाश पर चढ़कर जश्न मनाया था. नक्सलियों ने इसे लांगो गांव में मारे गए 11 अपने साथियों का बदला बताया था.
कौन है शकुंतला महतो?
शकुंतला का सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है. यह घटना 2007 के उस खौफनाक नरसंहार को फिर ताजा कर गई है, जिसमें एक सांसद को फुटबॉल मैदान में गोलियों से भून दिया गया था.