लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ पहुंची मुस्लिम महिला डॉक्टर हिरा राशिद ने सीएम योगी के सामने अपने संघर्ष और मन की बात रखी. बातचीत के दौरान डॉक्टर हिरा राशिद ने कहा, "मैं चाहती हूं कि आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें."
जिस भूमि पर मेरे पिताजी अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं यहां पहुंची हूं। इस सकारात्मक बदलाव के लिए मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार!
— Government of UP (@UPGovt) June 15, 2026
— डॉ. हिरा राशिद#Jewar_ki_Udaan pic.twitter.com/97IZtIdu1o
यह सुनते ही सीएम योगी मुस्कुराने लगे और पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया. डॉ. हिरा राशिद भावुक होते हुए बताती रहीं कि उनके पिता किसान थे. पहले इंटरनेट नहीं था, अच्छी पढ़ाई की सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन विकास के बाद सरकारी सुविधाओं और मेहनत के दम पर उन्होंने 2021 में NEET पास किया और बिना किसी महंगे कोचिंग के एमबीबीएस पूरा किया. उन्होंने कहा, "जिस जमीन पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, आज उसी जमीन से उड़ान भरकर मैं यहां पहुंची हूं."
कार्यक्रम की खास बातें
यह संवाद जेवर से लखनऊ की पहली फ्लाइट से आए यात्रियों के साथ हुआ. कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी विकास, कानून व्यवस्था और बदलाव की सराहना की. किसान हंसराज ने 2017 से पहले की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब मुसलमान भी कहते हैं, "यह बाबाजी का राज है, कोई पैसा कैसे छीन लेगा?"
बुजुर्ग किसान जफरू खान (हज से लौटकर आए) ने कहा कि "बाबा का शासन शानदार है" और सीएम योगी को आशीर्वाद दिया. यह कार्यक्रम विकास, समावेशी प्रगति और यूपी में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग डॉक्टर हिरा राशिद की ईमानदार बातचीत और सीएम योगी की मुस्कान की तारीफ कर रहे हैं.