108 दिनों का इतंजार खत्म! होर्मुज में फंसे 13 भारतीय जहाजों सेफ पैसेज की उम्मीद, 562 नाविक घर लौटने को बेकरार

Sandeep Kumar Sharma 16 Jun 2026 02:27: PM 1 Mins
108 दिनों का इतंजार खत्म! होर्मुज में फंसे 13 भारतीय जहाजों सेफ पैसेज की उम्मीद, 562 नाविक घर लौटने को बेकरार

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पिछले 108 दिनों से फंसे 13 भारतीय-ध्वज वाले जहाजों पर सवार 562 भारतीय नाविकों को घर वापसी का रास्ता खुलने की बड़ी उम्मीद जाग गई है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए 'पीस डील' के ऐलान के बाद क्षेत्र में तनाव कम होने से जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिलने की संभावना बढ़ गई है.

शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ओपेश कुमार शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि हाल ही में एक कार्गो जहाज पर हुए हमले में सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने या अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है.

  • 13 भारतीय जहाज अभी होर्मुज के पश्चिमी हिस्से (329 नाविक) और गल्फ ऑफ ओमान (233 नाविक) में फंसे हुए हैं.
  • 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद ये नाविक भय और अनिश्चितता के माहौल में जी रहे थे.
  • अब तक 15 कार्गो जहाज (10 भारतीय-ध्वज वाले) सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं.
  • LNG टैंकर 'दिशा' 18 जून को दहेज (गुजरात) पहुंचने वाला है. यह पीस डील के बाद होर्मुज पार करने वाला पहला प्रमुख भारतीय जहाज है.
  • भारतीय-ध्वज वाले जहाज 'विराट 1' पर सवार 14 नाविक UAE के जहाज की मदद से 18 जून को भारत पहुंचने वाले हैं.

शिपिंग मंत्रालय ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखी हुई है. पीस डील के बाद बाकी फंसे जहाजों के लिए भी जल्द सेफ पैसेज मिलने की उम्मीद है. यह खबर उन हजारों भारतीय परिवारों के लिए राहत भरी है जो लंबे समय से अपने सदस्यों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे थे.

Strait of Hormuz Indian seafarers US-Iran Deal safe passage

Recent News