अभिजीत दीपके को जड़ दिया थप्पड़! जयपुर शहीद स्मारक पर CJP प्रदर्शन में हंगामा

Amanat Ansari 15 Jun 2026 05:54: PM 1 Mins
अभिजीत दीपके को जड़ दिया थप्पड़! जयपुर शहीद स्मारक पर CJP प्रदर्शन में हंगामा

जयपुर: शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को शहीद स्मारक पर बड़ा हंगामा हो गया. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिजीत दीपके जब समर्थकों के कंधों पर बैठकर पहुंच रहे थे, तभी भीड़ में घुसे एक युवक ने उनके पास पहुंचकर अचानक थप्पड़ जड़ दिया. घटना के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने उस युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.

बता दें कि CJP ने नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया था. इसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक और महिलाएं शामिल हुईं. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और जोरदार नारेबाजी की.

प्रदर्शन शुरू होने से पहले कुछ युवकों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. भीड़ में कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए. कार्यक्रम से पहले CJP वॉलंटियर्स ने शहीद स्मारक के गेट पर कॉकरोच का स्केच बनाकर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का स्लोगन लिखा. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है.

पुलिस थप्पड़ मारने वाले युवक से पूछताछ कर रही है, जबकि प्रदर्शन शांतिपूर्वक जारी रहा. यह घटना CJP के देशव्यापी आंदोलन के बीच सुरक्षा और विरोध की तीव्रता को उजागर करती है और लगातार सीजेपी के समर्थन और विरोध में आवाज उठ रहे हैं.

CJP CJP Protest Jaipur Abhijeet Deepke CJP Founder

Recent News