सड़क से हटाई गई 200 साल पुरानी मजार, योगी के बुलडोजर ने किया ध्वस्त, कांवर यात्रा के दौरान संभावित जाम को लेकर फैसला

Global Bharat 15 Jun 2026 05:02: PM 1 Mins
सड़क से हटाई गई 200 साल पुरानी मजार, योगी के बुलडोजर ने किया ध्वस्त, कांवर यात्रा के दौरान संभावित जाम को लेकर फैसला

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरथला क्षेत्र में सड़क किनारे बने एक पुराने मज़ार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया. यह कार्रवाई रविवार तड़के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. प्रशासन की टीम ने मज़ार के साथ बने एक कमरे को भी ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा.

प्रशासन का कहना है कि मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर स्थित यह मज़ार सड़क के बीचों-बीच आ रही थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था. अधिकारियों के अनुसार सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता था. इसी वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि हटाई गई मज़ार लगभग 200 वर्ष पुरानी थी और क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ी हुई थी. कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र की निगरानी की तथा स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास किया.

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. यह मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे स्थित हरथला इलाके का है, जहां अब कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

Moradabad Dargah Removal Harthala Encroachment Drive Moradabad Haridwar Highway Action Bulldozer Action in Moradabad Civil Lines Harthala Encroachment Removal

Description of the author

Recent News