धमाके से दहला पाकिस्तान! पुलिस चेकपोस्ट पर विस्फोट, कई जवान मारे गए, TTP का बड़ा दावा

Amanat Ansari 15 Jun 2026 06:46: PM 1 Mins
धमाके से दहला पाकिस्तान! पुलिस चेकपोस्ट पर विस्फोट, कई जवान मारे गए, TTP का बड़ा दावा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमले ने खून से लाल कर दिया. सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब की सीमा के निकट झांगी पुलिस चौकी पर विस्फोटकों से लदे संदिग्ध वाहन ने भीषण हमला किया. इस हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 8 अन्य घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, लकड़ी से ढका वाहन चौकी से टकराया और इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि चौकी की बाहरी दीवार का एक हिस्सा ढह गया. वाहन पूरी तरह मलबे में दब गया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्मघाती हमला था या रिमोट कंट्रोल से किया गया. राहत और बचाव कार्य जारी है.

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने दावा किया कि यह हमला उनके हाल ही में लॉन्च किए गए ‘अल-फारूक’ मिसाइल से अंजाम दिया गया. हालांकि, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की पुष्टि नहीं कर रही हैं और जांच में जुटी हैं. यह हमला अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के महज कुछ दिन बाद हुआ है. पाकिस्तान ने उन हमलों में 26 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था, जिसे अफगान तालिबान सरकार ने खारिज कर दिया और नागरिकों की मौत का आरोप लगाया.

पाक-अफगान सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. TTP ने हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और आसपास के इलाकों में कई हमले किए हैं. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हमले की निंदा की है और आगे की कार्रवाई का वादा किया है. इस घटना ने पूरे पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Pakistan News Terror attack Pakistan Attack Pakistan blast

Recent News