pm modi visit to france : फ्रांस के राष्ट्रपति इम्युअल मैक्रो ने एक बार फिर भारत और फ्रांस की मजबूत दोस्ती की झलक दुनिया को दिखाई है. मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के चर्चित गाने आरी... आरी... आरी... का इस्तेमाल किया गया है.
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच विभिन्न मौकों पर हुई मुलाकातों, गर्मजोशी भरे अभिवादन और दोनों देशों के नेताओं के बीच मजबूत व्यक्तिगत रिश्तों की झलक दिखाई गई है. गाने की ऊर्जावान धुन और वीडियो में दिखाए गए खास पलों ने इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है. भारतीय यूजर्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे भारत-फ्रांस मित्रता का नया प्रतीक बता रहे हैं.
भारत और फ्रांस के संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है. राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच भी विशेष मित्रता देखने को मिलती रही है, जिसकी झलक कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखाई दे चुकी है.
मैक्रों द्वारा साझा किया गया यह वीडियो केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्तों का संदेश भी माना जा रहा है. बॉलीवुड संगीत के इस्तेमाल ने इसे भारतीय दर्शकों के और करीब ला दिया है. यही वजह है कि वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारत-फ्रांस संबंधों को लेकर नई चर्चा छेड़ रहा है.