खीर में नशा, रात में कत्ल... पत्नी-प्रेमी की खौफनाक प्लानिंग का खुलासा! पति को सुलाई थी मौत की नींद

Global Bharat 15 Jun 2026 12:43: AM 1 Mins
खीर में नशा, रात में कत्ल... पत्नी-प्रेमी की खौफनाक प्लानिंग का खुलासा! पति को सुलाई थी मौत की नींद

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत में अवैध संबंधों के चलते एक किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस जांच में जो खुलासे हुए, उन्होंने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है.

मामला बागपत के निरोजपुर गुर्जर गांव का है, जहां किसान सचिन का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. शुरुआत में परिवार और पड़ोसियों को बताया गया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हुई है, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के गले पर दबाने के निशान मिले, जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने लगा और जांच शुरू की गई.

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देर रात एक युवक घर में आता दिखाई दिया, इसके बाद मृतक की पत्नी रचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि रचना के बागपत निवासी सोनू नामक युवक से प्रेम संबंध थे और सचिन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था.

पुलिस के अनुसार, रचना ने पहले खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर सचिन को बेहोश किया, इसके बाद रात में प्रेमी सोनू को घर बुलाया गया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया.

बताया जा रहा है कि सचिन और रचना की शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

Baghpat Murder Case Illicit Relationship Crime Wife Lover Conspiracy Husband Murder in UP Baghpat Crime News India

Description of the author

Recent News