अमेरिका में उड़ान भरते ही गिरा विमान, 12 लोग जिंदा जल गए

Amanat Ansari 15 Jun 2026 03:21: AM 1 Mins
अमेरिका में उड़ान भरते ही गिरा विमान, 12 लोग जिंदा जल गए

नई दिल्ली: अमेरिका के मिसौरी राज्य में रविवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हो गया. स्काईडाइविंग के लिए जा रहे 12 लोगों को ले जा रहा छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई.

मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास एक खेत में विमान गिरा और उसमें भीषण आग लग गई. राहत दल मौके पर पहुंचा, लेकिन आग इतनी तेज थी कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. किसी के बचने की गुंजाइश नहीं बची.

स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे यात्री

विमान का संचालन स्काइडाइव कैनसस सिटी कंपनी कर रही थी. यह पैसिफिक एयरोस्पेस 750XL मॉडल का सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप विमान था, जो आमतौर पर स्काईडाइविंग, माल ढुलाई और अन्य सेवाओं के लिए इस्तेमाल होता है. हादसे के समय विमान बाईं ओर मुड़ रहा था, तभी अचानक उसकी शक्ति कम हो गई. पायलट ने इसे सुरक्षित उतारने की कोशिश की, लेकिन विमान नियंत्रण खो बैठा और तेजी से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और संघीय विमानन प्रशासन (FAA) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.बटलर शहर कैनसस सिटी से करीब 105 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. हादसे के बाद आसपास की सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. यह हादसा स्काईडाइविंग प्रेमियों के लिए एक बड़ा सदमा है. आगे की जांच में हादसे के सटीक कारण सामने आने की उम्मीद है.

America Butler Missouri Plane Crash Video

Recent News