Shikha and Saurabh story: दिल्ली की एक अदालत में एक ऐसी भावुक घटना घटी है जो रिश्तों की मिठास और मेल-मिलाप की मिसाल बन गई है. जहां लोग तलाक लेने पहुंचे थे, वहीं दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नई शुरुआत का फैसला कर लिया. शिखा और सौरभ की शादी साल 2020 में हुई थी. शुरुआती खुशियां कुछ समय बाद विवादों में बदल गईं.
Shikha Singh had a fight with her husband and got a fake dowry case filed against him, and then started demanding a divorce.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 12, 2026
For 5 years, the case dragged on, and the girl's father's entire savings were exhausted. When he suffered a heart attack, due to lack of money, he had to… pic.twitter.com/44MzMcLsJD
दोनों के बीच इतनी दूरियां बढ़ गईं कि शिखा ने दहेज मामले समेत तलाक की याचिका दायर कर दी. लगभग पांच साल तक चली इस कानूनी लड़ाई ने दोनों परिवारों को मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान किया. शिखा के पिता ने बेटी के केस के लिए अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी. उनके दिल का दौरा पड़ने के बाद स्थिति और बिगड़ गई. लेकिन इसी मुश्किल वक्त में सौरभ ने आगे बढ़कर परिवार की मदद की. यही मदद शायद वो मोड़ साबित हुई, जिसने सब कुछ बदल दिया.
कोर्ट में क्या हुआ?
तलाक की सुनवाई के दौरान जब जज ने सौरभ से पूछा कि क्या वे अब भी अलग होना चाहते हैं, तो सौरभ ने शिखा की ओर देखा और हल्की मुस्कान दी. बस यही मुस्कान शिखा के दिल को छू गई. भावुक होकर शिखा ने कोर्ट में ही तलाक के कागजात फाड़ दिए और सीधे सौरभ के गले लग गईं. दोनों फूट-फूटकर रो पड़े.
अदालत में मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए. जो रिश्ता टूटने की कगार पर था, वह एक पल में फिर से जुड़ गया. इस भावुक मिलन का वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इसे "रिश्तों का चमत्कार" और "माफ़ी व दया की ताकत" बता रहे हैं.