बीजेपी नेता की घर में घुसकर हथौड़े से मुस्लिमों युवकों ने निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी के घर में लगाई आग

Global Bharat 14 Jun 2026 10:05: PM 1 Mins
बीजेपी नेता की घर में घुसकर हथौड़े से मुस्लिमों युवकों ने निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी के घर में लगाई आग

Dehradun News : देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में बीजेपी नेता की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. विकासनगर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया, इसके बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया तथा कई स्थानों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं. कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की सूचना है.

जानकारी के अनुसार, यह विवाद पानी और सिंचाई को लेकर शुरू हुआ था. दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े एक बीजेपी नेता की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए.

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

इसी बीच हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई भी की. गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कई मुस्लिम परिवार एहतियातन अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए हैं. वहीं, कुछ हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की है.

फिलहाल पूरा बैरागीवाला गांव पुलिस छावनी में तब्दील है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है.

Dehradun BJP Leader Murder Bairagiwala Violence News Vikasnagar Communal Clash Uttarakhand Bulldozer Action Dehradun Murder Case Update

Description of the author

Recent News