हनीमून मर्डर केस आरोपी सोनम रघुवंशी का पहला मीडिया बयान! नेपाल भागने की अफवाहों पर दिया जवाब

Amanat Ansari 15 Jun 2026 09:20: PM 1 Mins
हनीमून मर्डर केस आरोपी सोनम रघुवंशी का पहला मीडिया बयान! नेपाल भागने की अफवाहों पर दिया जवाब

इंदौर/शिलांग: राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर कांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. कोर्ट परिसर से बाहर निकलते हुए सोनम ने नेपाल भागने की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. सोनम ने साफ कहा, ''नेपाल जाने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं. लोग ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें.''

सोनम कहा कि वह फिलहाल शिलांग में ही रह रही है और सुरक्षा कारणों से अपना ठिकाना बताने से इनकार कर दिया. अदालत द्वारा लगाई गई सभी शर्तों का पालन कर रही है और इंदौर लौटने का अभी कोई प्लान नहीं है. उन्होंने परिवार की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया. राजा रघुवंशी के बड़े भाई बिपिन रघुवंशी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि सोनम नेपाल भाग सकती है और मामले की CBI जांच कराई जानी चाहिए.

सोनम ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. राजा रघुवंशी और सोनम की शादी के कुछ दिनों बाद मेघालय के वेई सॉडोंग वॉटरफॉल के पास राजा का शव मिला था. मामले में सोनम समेत कई लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

सोनम को हाल ही में निचली अदालत से जमानत मिली थी, जिसके खिलाफ जांच एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची है. फैसला अभी बाकी है. सोनम के इस बयान के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. अब देखना होगा कि अदालत क्या फैसला सुनाती है और परिवारों के बीच विवाद कितना और बढ़ता है.

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Statement

Recent News