लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. अगले 3 घंटे (रात 9:01 बजे तक) इन इलाकों में 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ हवा के झोंके 90 किमी प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा हो सकते हैं. साथ ही तेज बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका है.
रेड अलर्ट वाले जिले
हमीरपुर, महोबा, उरई (जालौन), कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी
बरेली, पीलीभीत और बदायूं में 90 किमी प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा की रफ्तार से बवंडर आ सकता है.
मौसल विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. बताते चलें कि पिछले कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी और उमस से इस प्री-मानसून गतिविधि से कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली के कारण जनजीवन पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें.