भवानीपुर में हार नहीं मानी! ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी, पुनर्गणना मांग

Amanat Ansari 16 Jun 2026 03:58: PM 1 Mins
भवानीपुर में हार नहीं मानी! ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी, पुनर्गणना मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर अपनी करारी हार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव परिणाम रद्द करने, वोटों की पुनर्गणना कराने और उचित राहत की मांग की है.

भवानीपुर को लंबे समय से ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था, लेकिन हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,015 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया. यह हार ममता बनर्जी और TMC के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. ममता बनर्जी की मुख्य मांगे- चुनाव परिणाम रद्द करने और वोटों की पुनर्गणना है.

अन्य उचित राहत

ममता बनर्जी ने 2021 के नंदीग्राम चुनाव परिणाम को भी चुनौती दी थी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें मात्र 1,956 वोटों से हराया था. अब दोनों याचिकाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. यह घटना TMC के लिए मुश्किल वक्त में आई है. पार्टी बड़े संगठनात्मक संकट का सामना कर रही है. हाल ही में 20 सांसदों के एक गुट (जिसमें सायनी घोष भी शामिल हैं) ने भाजपा नेतृत्व वाले NDA की सहयोगी पार्टी में विलय कर लिया है.

इसके अलावा TMC के बागी विधायक ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने भी बगावत कर रखी है. भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की जीत को भाजपा की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी के पारंपरिक गढ़ पर कब्जा कर लिया. कोर्ट अब इस मामले में क्या फैसला सुनाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Mamata Benerjee bengal Politics west bengal

Recent News