पटना: बिहार में खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच CM सम्राट चौधरी ने पटना कोचिंग इंडस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की कि पटना शहर के अंदर सभी कोचिंग संस्थानों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा और शहर से अलग एक ऑर्गनाइज्ड कोचिंग सेंटर विकसित किया जाएगा.
नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा, ''जितनी भी कोचिंग संस्थाएं पटना शहर में संचालित हैं, उन्हें सिटी एरिया से बाहर एक जगह पर होना चाहिए. हमारा आग्रह है कि वे पटना के बाहर चलें. वहां पूरी व्यवस्था बहाल की जाएगी तो ज्यादा से ज्यादा लोग वहां आ पाएंगे.'' उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. कोचिंग संस्थाओं को भी एक व्यवस्थित और संगठित केंद्र में लाया जाएगा, जो शहर के बाहर होगा.
क्यों लिया गया यह फैसला?
यह घोषणा पटना में हाल ही में खान सर (फैजल खान) और रौशन आनंद सर के बीच हुए विवाद, तोड़फोड़, फायरिंग और जेल जाने की घटनाओं के बाद आई है. इन घटनाओं से पटना शहर में कोचिंग सेंटरों की अनियंत्रित स्थिति और ट्रैफिक, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की समस्या उजागर हुई थी.
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
यह फैसला पटना शहर की भीड़भाड़ कम करने, बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और कोचिंग संस्थानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.