मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देवी सीता का निभाया किरदार, उधर महाकाल पहुंची एक्ट्रेस मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर

Global Bharat 07 Oct 2024 12:26: AM 1 Mins
मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देवी सीता का निभाया किरदार, उधर महाकाल पहुंची एक्ट्रेस मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) रिया सिंघा (Rhea Singha) को अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित रामलीला में माता सीता (Goddess Sita) का किरदार निभाने का मौका मिला. रामलीला में सीता का किरदार निभाने के बाद आज रिया रामलला (Ramlala)  के दर्शन करने श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmbhoomi Temple) पहुंची.

बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने अयोध्या में रामलीला के तीसरे दिन देवी सीता का खूबसूरती से किरदार (Riya Singha as Sita) निभाया. अपना आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने राम मंदिर के दर्शन करने पर अपनी खुशी साझा की और कहा कि वह वास्तव में धन्य महसूस करती हैं.

उधर महाकाल पहुंची एक्ट्रेस मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है. यहां की भस्म आरती की चर्चा पुरे भारत में है. आए दिन यहां पर सेलिब्रिटियों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं आज बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की भस्म आरती देखने प्रसिद्ध एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) और क्रिकेटर यश ठाकुर (Yash Thakur) पहुंचे. इस दौरान एक्ट्रेस ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए...

इस दौरान वो बाबा महाकाल को निहारती नजर आईं. महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचकर मेधा शंकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखीं....साथ ही उन्होंने जयकारे भी लगाए. वहीं क्रिकेटर यश ठाकुर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. भोलेनाथ का ये स्वरूप देखकर यश भाव-विभोर हो गए.

Miss Universe India 2024 Rhea Singha Ayodhya Goddess Sita Ramlala Shri Ram Janmbhoomi Temple

Description of the author

Recent News