बिहार में बच्चे को समोसा खिलाने जा रही थी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर यूपी की भोजपुरी सिंगर चंदा रानी पीटा!

Amanat Ansari 27 Jul 2026 06:04: PM 1 Mins
बिहार में बच्चे को समोसा खिलाने जा रही थी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर यूपी की भोजपुरी सिंगर चंदा रानी पीटा!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में यूपी की प्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर चंदा रानी के साथ एक दर्दनाक घटना घटी है. बच्चा चोरी के संदेह में उग्र भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर चंदा रानी नशे की हालत में एक 3-4 साल के बच्चे को समोसा खिलाने ले जा रही थीं.

बच्चे के रोने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से चंदा रानी को बचाकर थाने ले आई. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सोनभद्र (यूपी) से दरभंगा शूटिंग के लिए जा रही थीं. नशे में गलतफहमी के कारण बच्चे को अपना जान-पहचान का समझ लिया.

बच्चे की मां चंदना देवी ने सदर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. चंदा रानी ने पुलिस को अपने भोजपुरी गानों के यूट्यूब वीडियो दिखाकर अपनी पहचान साबित की. पूरे मामले में बिहार पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है.

Bihar Crime Muzaffarpur Crime Bihar Child Lifter Muzaffarpur Child Lifter Chanda Rani

Recent News