नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के छात्र आंदोलन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है. मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर दायरे में 23 जुलाई शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.
यह कदम जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है. CJP प्रदर्शनकारियों ने इस कदम को लेकर आशंका जताई है कि सरकार फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा सुधार की मांग कर रहे हैं. यह फैसला पिछले दिनों हुई झड़प और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है. उधर AAP नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की.