अमरनाथ की सुरक्षा को लेकर तैयारियां चरम पर, आतंकियों को दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब

Global Bharat 18 Jun 2024 05:54: PM 1 Mins
अमरनाथ की सुरक्षा को लेकर तैयारियां चरम पर, आतंकियों को दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब

एक के बाद एक आतंकी हमलों ने जम्मू कश्मीर को दहला दिया है. रियासी, कठुआ और फिर डोडा, यहां आंतकियों ने अपने नापाक मंसूबो को अंजाम दिया था. इन दिनों पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं और चील की निगाहों से घाटी समेत जम्मू की सुरक्षा में लगे हैं.

अब अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं. अब इस यात्रा में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए सुरक्षाबल पहले से तैयार है. इसी बीच आज एसओजी के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल की गई.

यह ड्रिल अमरनाथ यात्रा को देखते हुए की जा रही है, ताकि आंतकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरा जा सके. जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों का पराक्रम इससे तो हर आम और खास वाकिफ है. ऐसे में पहले से दुश्मन से लड़ने की तैयारी कर रहे ये जवान कैसे आंतकियों का सीना छलनी करेंगे ये वो बखूबी समझते हैं.

अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही हाई लेवल मीटिंग कर चुके हैं, जिसमें अमरनाथ की आगामी वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और 'हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति' की समीक्षा की गई थी.

29 जून से शुरू होने वाली है यात्रा

इस बैठक के बाद घाटी में सुरक्षाव्यवस्था और ज्यादा दुरुस्त करा दी गई है. ताकि आंतकी यहां अपने मंसूबे पूरे न कर पाए. बता दें कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है, जिसका समापन 19 अगस्त रक्षा बंधन के दिन होगा. भोलेनाथ के दर्शनों के लिए यात्री खूब उत्साहित होते हैं और इस बार भी बाबा बर्फानी का नाम जपते हुए श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचेगे.

Recent News