मोहम्मद अरबाज ने किया रेप, परिवार से मिलाने के बहाने लड़की को बुलाया, खेत में ले जाकर लूटी इज्जत

Rahul Jadaun 04 Apr 2025 04:11: PM 1 Mins
मोहम्मद अरबाज ने किया रेप, परिवार से मिलाने के बहाने लड़की को बुलाया, खेत में ले जाकर लूटी इज्जत

Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां मोहम्मद अरबाज नाम के युवक ने नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है. दरअसल अररिया जिले में एक युवक पहले लड़की को अपने परिवार से मिलने के बहाने से घर बुलाता है. जब लड़की घर आ जाती है तो किसी बहाने से खेत में लेकर जाता है, और वहां लड़की के साथा दुष्कर्म करता है. दुष्कर्मी के चुंगल से छूट कर किसी तरह लड़की अपने घर पहुंचती है और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी देती है

 बच कर भागने में चोटिल भी ही लड़की

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक लड़की बच कर भागने के दौरान कई जगह गिरी भी थी. जिसकी वजह से वो घायल भी हो गई. इस भागदौड़ में लड़के के सिर पर भी चोट आई है. जब घायल हालत में लड़की अपने घर पहुंची तो उसकी मां ने तुरंत पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया साथ ही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर नाबागिल पीड़िता का बयान भी लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले का कार्रवाई में जुटी हुई है.

मोहम्मद अरबाज ने बुलाया था घर

ये पूरी घटना अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर की है. जहां पड़ौस के गांव चकोरवा का रहने वाला मोहम्मद अरबाज एक साल से नाबालिग लड़के से बात कर रहा था. इस बातचीत के दौरान अरबाज ने लड़की को शादी का झांसा दिया हुआ था. इसी बीच अरबाज उस लड़की को फोन करता है, और कहता है कि आज परिवार वालों से मिलना है. इसी बहाने से अरबाज लड़की को रामपुर गांव के बांध पर बुलाता है. और घर के बजाय जबरन खेत पर ले जाता है. जहां लड़की के साथ दुष्कर्म करता है.

 

 

 

mohammad arbaaz mohammad arbaaz raped a minor girl muslim crime muslim boy raped bihar crime crime news

Recent News