भोजपुरी फिल्मों और गानों ने देशभर में नया मुकाम हासिल किया है. यही वजह है कि देश के हर कोने में लोग भोजपुरी गाने गुनगुनाते नजर आते हैं. ईसी वजह से बॉलीवुड सॉन्ग की तरह भोजपुरी गाने भी यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंड करते हैं.

इस बीच भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी में शुमार मोनालिसा और पवन सिंह का एक गाना खूब ट्रेंड हो रहा है. बता दें कि मोनालिसा ने पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन फिर भी उनके गाने हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

फिल्मों में दोनों जब भी एक साथ नजर आते थे, तो अपनी हॉट केमिस्ट्री से दर्शकों को दीवाना बना देते थे. इसी बीच दोनों का एक और म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. गाने का नाम है ''कईसे कलइया थमाई पिया'', गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा रखा है.
