Monsoon Alert : भारत के कई हिस्सों में आज से मानसून की वापसी, इन राज्यों में बारिश का कोहराम, IMD का रेड अलर्ट

Global Bharat 24 Sep 2024 11:49: AM 1 Mins
Monsoon Alert : भारत के कई हिस्सों में आज से मानसून की वापसी, इन राज्यों में बारिश का कोहराम, IMD का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 सितंबर से मानसून की वापसी फिर से शुरू हो गई है। यह बारिश राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से शुरू हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि, बारिश की वापसी की रेखा बिहार, द्वारका, भुज, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से होकर गुजरती है। मौसम विभाग ने इस दौरान यात्रा करने की योजना को भी बदलने की सलाह दी है। 

गौरतलब हो, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में भी बारिश की वापसी में देरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के समुद्र में चक्रवातीय हलचल बन रही है। इसके चलते भारत के पश्चिमी तट पर मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिनों में कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के आंतरिक और तटीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को रांची में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, 24 से 27 अप्रैल के बीच उत्तर पूर्व और मध्य पूर्व भारत में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी का मौसम बना हुआ है, जबकि IMD के अनुसार बुधवार से हल्की बारिश हो सकती है। मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में परिवर्तन आ गया है, और इन राज्यों में फिर से आंधी-तूफान शुरू हो गए हैं। IMD के अनुसार, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी और भारी बारिश हो रही है। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की जान भी गई है।

वहीं दक्षिणी कर्नाटका, गोवा और कोंकण तट पर आज भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटका के आंतरिक हिस्सों में भी अत्यधिक बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने मध्य भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटका, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी गुजरात, ओडिशा और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में भी आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में भी आंधी और भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Monsoon Alert Today Weather Update Weather Update

Recent News