नई दिल्ली: दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक 39 साल के व्यक्ति पर अपनी मां के साथ बलात्कार का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला अपने सऊदी अरब के तीर्थ यात्रा से लौटी थी. शनिवार को पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी 25 साल की बेटी के साथ हौज काजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की, जिसमें उसने अपने बेटे, मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल, पर इस महीने कई बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला 25 जुलाई को अपने 72 साल के पति और बेटी के साथ सऊदी अरब तीर्थ यात्रा पर गई थी. इस दौरान उसके बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता के फोन पर कॉल करके मां पर 'बदचलन' होने का आरोप लगाया और पिता से तुरंत दिल्ली लौटकर तलाक देने की मांग की. 1 अगस्त को परिवार के घर लौटने के बाद, आरोपी ने अपनी मां पर हमला किया और अगले दिन फिर से हमले की कोशिश की. डर के कारण महिला कुछ समय के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई.
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि 11 अगस्त को जब वह रात 9:30 बजे घर लौटी, तो उसके बेटे ने निजी तौर पर बात करने की जिद की. उसने मां को एक कमरे में बंद कर दिया, चाकू और कैंची से धमकाया और कथित तौर पर बलात्कार किया. इतना ही नहीं, उसने मां को कहा कि तुम्हें सजा दी जा रही है. डर और शर्मिंदगी के कारण महिला ने पहले चुप्पी साधी और अपनी बेटी के साथ एक ही कमरे में सोने लगी. लेकिन 14 अगस्त को तड़के 3:30 बजे आरोपी ने फिर से हमला किया. इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की.
पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. आरोपी ग्रेजुएट है लेकिन बेरोजगार है, जबकि शिकायतकर्ता एक अनपढ़ गृहिणी है, जिसका पति रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है.
यह भी पढ़ें: उमा भारती ने अयोध्या, काशी, मथुरा को लेकर दिया बड़ा बयान, ''मुस्लिम छोड़े अधिकार जताना''
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड होगा खत्म, 452 मदरसों पर लग जाएगा ताला! धामी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें: गैर बता मृत नवजात बेटी के डीएनए टेस्ट की मांग पर अड़ा पिता, 'पत्नी के साथ नहीं थे अच्छे संबंध'
यह भी पढ़ें: ''वोटर अधिकार यात्रा'' निकालने से पहले ही बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने ले लिए राहुल गांधी के मजे!