हिंदी में एक कहावत है उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, लेकिन मुख्तार परिवार के लिए इस कहावत को बदल दीजिए और कहिए कि माफिया का परिवार एक संत सीएम को माफिया बता रहा है. इतने से भी मन नहीं भर रहा तो देश के गृहमंत्री पर भी बड़ी टिप्पणी कर देते हैं. जिसे सुनने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि मुख्तार अंसारी के जाने के बाद भी परिवार की अकड़ दूर नहीं हुई है.
अब मुख्तार के भाई ने सीधा सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह और योगी पर बड़ी टिप्पणी कर दी है. अफजाल का ये बयान पूरे परिवार के लिए कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है, ये आप खुद सुनकर समझ सकते हैं, हम आपको अफजाल का बयान सुनवाते हैं, और फिर इस सवाल पर आते हैं कि क्या अफजाल की फाइल योगी नहीं बल्कि शाह खोलने वाले हैं.
अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तक का मुकदमा दर्ज है और ये एक्ट तभी दर्ज होता है, जब आपकी फाइल में एक नहीं बल्कि कई काली कहानियां लिखी हों और उसमें से एक कहानी इस चुनाव में अफजाल की मुसीबत बढ़ाने वाली है.
पहले अफजाल को विशेष अदालत ने चार साल की सजा सुनाई, जिसके खिलाफ अफजाल ने हाईकोर्ट में अपील की और सोचा कि सजा कम हो जाए तो चुनाव लड़ लूंगा, लेकिन योगी सरकार के वकीलों ने अफजाल की मुसीबत तब बढ़ा दी जब हाईकोर्ट में सजा कम करने वाली याचिका के खिलाफ अपील दायर कर दी. और अब सबकी नजरें इस बात पर है कि इस बयान के बाद क्या अफजाल की फाइल दिल्ली में भी खुलने वाली है.