नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के धारावी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. महाराष्ट्र में पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है. पुलिस ने इस कलयुगी पिता पर खिलाफ BNS की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने आरोपी को 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा है.
3 अप्रैल को ही जेल से आया था आरोपी
इस आरोपी ने पहली बार ही क्राइम नहीं किया है, बल्कि इससे पहले भी ये जेल जा चुका है. दरअसल इसने एक अभिनेत्री को ड्रग्स सप्लाई किये थे. जिसके बाद पूरा पैसा ना मिलने की वजह से अपने एक साथी के साथ मिल कर 2017 में उसकी हत्या भी कर दी थी. लेकिन कोर्ट ने सबूतों को अभाव में इसे केस से बरी कर दिया था. और हाल ही में 3 अप्रैल को ये जेल से बाहर आया था.
कई दिनों तक बेटी को बनाया हवस का शिकार
आरोपी के घर पर पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा भी है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने जेल से आते ही अपनी 15 साल की बेटी को धमकाना शुरू कर दिया कि अगर वो मनमानी नहीं करने देगी तो पढ़ाई रोक देगा. उसे घर से निकलने नहीं देगा. इसके साथ ही कई और धमकियां भी इसने अपनी बेटी को दीं. उसके बाद 12 अप्रैल से 5 मई तक नाबालिग को अपनी हवस का शइकार बनाता रहा. पुलिस कि कहना है कि जब भी लड़की अकेली होती थी तो उसके साथ दुष्कर्म करता था.
परेशान होकर बहन से की शिकायत
लगातार शिकार बनने के बाद लड़की को जब कमजोरी महसूस होने लगी तो उसने अपनी बड़ी बहन को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद तुरंत ही बड़ी बहन ने मां को इस दर्दनाक सच्चाई के बारे में जानकारी दी. और फिर मां ने धारावी पुलिस स्टेशन में हैवान पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मां की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया. अब फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.