नासिरुद्दीन शाह का पुराना 'क्लाउन' वाला हमला वापस लौटा! अनुपम खेर के राम मंदिर टिप्पणी पर सनसनी

Amanat Ansari 13 Jul 2026 02:45: PM 1 Mins
नासिरुद्दीन शाह का पुराना 'क्लाउन' वाला हमला वापस लौटा! अनुपम खेर के राम मंदिर टिप्पणी पर सनसनी

नई दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर के अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के मामले को "बहुत छोटी घटना" बताने पर विवाद गहराते ही नसीरुद्दीन शाह का 2020 का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उस वीडियो में शाह खेर को "क्लाउन" (जोकर) कहकर उनकी राजनीतिक राय पर तीखा प्रहार करते नजर आ रहे हैं.

क्या कहा था नसीरुद्दीन शाह ने?

2020 के एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों की सरकारी नीतियों के समर्थन और विरोध पर सवाल किया गया था. जवाब में शाह ने कहा, "अनुपम खेर जैसे लोग बहुत मुखर हैं. उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं. वह एक क्लाउन हैं. उनके समकालीन NSD और FTII के कई लोग उनकी चापलूसी वाली प्रकृति की गवाही दे सकते हैं. यह उनके खून में है, वे खुद को रोक नहीं सकते." यह पुराना बयान अब खेर के ताजा विवादास्पद बयान के बाद फिर से सुर्खियों में आ गया है.

अनुपम का राम मंदिर वाला बयान

अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर दान चोरी की खबर को "बहुत छोटा मुद्दा" बताया. उन्होंने कहा कि मुगल काल में मंदिरों को लूटा गया, ब्राह्मणों की हत्या हुई, मंदिरों की संपत्ति लूटी गई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ. उस ऐतिहासिक त्रासदी की तुलना में यह चोरी नगण्य है. खेर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी, जिसके बाद नसीरुद्दीन शाह का पुराना क्लिप फिर से वायरल हुआ.

अनुपम खेर का पुराना जवाब

जब 2020 में नसीरुद्दीन शाह का बयान आया था, तब अनुपम खेर ने X पर वीडियो संदेश जारी कर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था, "आपने अपनी पूरी जिंदगी फ्रस्ट्रेशन में गुजारी है... दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना करने वाले आप हैं, तो मैं अच्छी कंपनी में हूं." खेर ने आगे कहा कि शाह कई सालों से नशीले पदार्थों के सेवन के कारण सही-गलत का फर्क नहीं समझ पाते.

Naseeruddin Shah Anupam Kher Ram Temple theft Ayodhya Ram Temple

Recent News