CJP प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा वीडियो, पोस्ट करते ही अकाउंट गायब

Amanat Ansari 22 Jul 2026 11:17: AM 1 Mins
CJP प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा वीडियो, पोस्ट करते ही अकाउंट गायब

नई दिल्ली: CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के छात्र आंदोलन और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया और दिल्ली पुलिस व सरकार की आलोचना की.

वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज और पुलिस एक्शन को लेकर सवाल उठाए. लेकिन अब यह वीडियो कहीं दिख नहीं रहा. यूजर्स को नसीरुद्दीन शाह का पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट ही एक्सेस नहीं हो पा रहा है.

क्या कहा था वीडियो में?

नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाई और कहा कि युवाओं की मांगों को दबाया नहीं जाना चाहिए. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. अभी तक अभिनेता या इंस्टाग्राम की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. CJP आंदोलन को लेकर कई दिग्गज हस्तियां पहले भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं.

Naseeruddin Shah Delhi Protest Jantar Mantar

Recent News