महादेव स्वामी के जन्मदिन पर एनबीसीसी का ऐतिहासिक संकल्प: भारत के साथ दुनिया में भी चमकेगा कार्पोरेशन का नाम

Global Bharat 21 Jul 2026 08:33: PM 1 Mins
महादेव स्वामी के जन्मदिन पर एनबीसीसी का ऐतिहासिक संकल्प: भारत के साथ दुनिया में भी चमकेगा कार्पोरेशन का नाम

नई दिल्ली: भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, एनबीसीसी यानि, नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. साल 1960 में अपनी  स्थापना के बाद से ही एनबीसीसी देशभर के कई शहरों के साथ ही विदेशों में भी आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को बढ़ावा दे रही है. भवन निर्माण, परियोजना प्रबंधन परामर्श ( पीएमसी ), रियल एस्टेट विकास और पुनर्विकास परियोजनाओं के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही इस कंपनी ने सोमवार को अपने सीएमडी केपी महादेवस्वामी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया. इस अवसर पर कंपनी को देश-विदेश में नये मुकाम पर ले जाने का संकल्प लिया गया.

देशभर में अनेक सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय परियोजनाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के अनेक भवनों के निर्माण में एनबीसीसी अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवा चुकी है. समयबद्ध कार्य निष्पादन, गुणवत्ता और पारदर्शिता को अपनाते हुए कंपनी पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर हरित भवन ( ग्रीन बिल्डिंग ) निर्माण और टिकाऊ विकास के सिद्धांतों पर भी पूरी तरह खरी उतर रही है. इसी का परिणाम है कि एनबीसीसी का नाम आज देश की प्रमुख नवरत्न कंपनियों में लिया जाने लगा है.

एनबीसीसी भारत के शहरी विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. रोजगार के नये अवसर प्रदान करने के साथ ही यह देश के आर्थिक विकास को गति देने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है. भविष्य में स्मार्ट सिटी निर्माण, आधुनिक आवास योजनाओं, हरित संरचना और डिजिटल निर्माण तकनीक के बढते उपयोग के चलते एनबीसीसी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है.

सीएमडी केपी महादेवस्वामी के जन्मदिवस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित कंपनी के पूर्व कर्मचारी एवं यूनियन लीडर बलिराम ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए एनबीसीसी अधिकारियों के साथ ही कंपनी के लिए कार्यरत मजदूरों एवं समस्त कर्मचारियों को प्रगति का श्रेय  दिया. उनका कहना था कि अधिकारियों के साथ ही मजदूरों एवं अन्य कर्मचारियों की मेहनत के चलते ही एनबीसीसी आज इस मुकाम पर पहुंची है. उन्हें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि एनबीसीसी भविष्य में भी अधिकारियों के साथ मजदूरों एवं अन्य कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने से नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी.

NBC Mahadev Swami Mahadev Swami birthday National Buildings Construction Corporation Limited

Description of the author

Recent News