फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में होटल के अंदर युवक की चाकू गोदकर कर हत्या कर दिया गया. ओयो होटल (OYO Hotel) में लड़की के पहुंचने के बाद उसके पीछे कुछ लड़के पहुंच गए थे, जिसके बाद विवाह शुरू हुआ. विवाद के बाद तीन लड़कों ने मिलकर एक युवक के ऊपर चाकू से एक के बाद एक कई बार किया, जिसके बाद युवक के मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके में पहुंचे पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फरीदाबाद के मथुरा रोड स्थित रेड लाइन होटल में गुरुवार को युवती आई हुई थी. लड़की के पीछे उसका परिचित रंजीत उर्फ विकास भी पहुंच गया. इस दौरान होटल के कर्मचारियों ने रंजीत को वहां से भगाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. होटल के कर्मचारी जीतू ने अपने दोस्त सचिन को मौके पर बुला लिया. सचिन के होटल में आने के बाद रंजीत से बहस हुई. रंजीत ने ने अपने साथ सन्नी और इंद्राज को होटल बुलाया. दोनों के आने के बाद मारपीट शुरू हो गई.
सूर्या विहार का रहने वाला है मृतक
सचिन ने सन्नी पर लाठी से वार किया, जिसके बाद सन्नी ने चाकुओं से गोद दिया. एक के बाद एक कई बार ताबड़तोड़ वार किए. घटना के बाद सचिन होटल से लहूलुहान स्थिति में बाहर आया. मौजूद लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई. मृतक सचिन सूर्या विहार 2 का रहने वाला है.
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिता मोहन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना सराय ख्वाजा पर मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा. फिलहाल लड़की से भी पूछताछ जारी है.