मुठभेड़ में ढेर हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा: पाकिस्तान छिपे प्रिंस खान संग मचाया था आतंक, जानिए कौन था ये कुख्यात अपराधी

Amanat Ansari 03 Aug 2026 08:12: PM 1 Mins
मुठभेड़ में ढेर हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा: पाकिस्तान छिपे प्रिंस खान संग मचाया था आतंक, जानिए कौन था ये कुख्यात अपराधी

रांची: झारखंड पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मारा गया है. वह कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और अपराध नेटवर्क फैलाने के लिए बदनाम था. पुलिस के अनुसार, हाल के वर्षों में उसका नाम पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था.

सुजीत सिन्हा पहले यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह के करीबी रहा. बाद में उसने प्रिंस खान के साथ मिलकर झारखंड में रंगदारी का आतंक मचाया. धनबाद, चाईबासा, जमशेदपुर और चक्रधरपुर समेत कई इलाकों में उसके गिरोह ने कारोबारियों को धमकियां दीं. 2020-21 में उसने सहयोगियों के जरिए कई व्यापारियों से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी.

रविवार रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट करते समय जामताड़ा के पास एस्कॉर्ट वाहन पंचर हो गया. मौके का फायदा उठाकर सुजीत ने कथित तौर पर एक जवान का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे मार गिराया.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुजीत कई जेलों में रह चुका था और उसके खिलाफ रंगदारी व धमकी के कई मामले दर्ज थे. उसके गिरोह से जुड़े कई युवक बाद में प्रिंस खान के लिए काम करने लगे थे. इस एनकाउंटर से झारखंड के कारोबारी वर्ग को बड़ी राहत मिली है.

Sujeet Sinha Encounter Sujeet Sinha News Prince Khan Gang Jharkhand Gangster

Recent News