पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से चुकने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपनी जादूई प्रदर्शन से सबको चौंका सकते हैं. नीरज 2024 डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, जो 13 सितंबर से ब्रुसेल्स, बेल्जियम में शुरू होने वाला है. हालांकि, नीरज ने अब तक इस प्रतियोगिता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. एक दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के अर्शद नदीम जिन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, इस प्रतियोगिता में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. बावजूद इसके, नीरज को कड़ी टक्कर मिल सकती है क्योंकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स भी क्वालिफाई कर चुके हैं.
इस साल नीरज ने चार में से केवल दो टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है, फिर भी उन्होंने फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया. नीरज ने 2024 के ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके पीछे उनकी एक खास रणनीति थी. उन्होंने कहा था कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है. डायमंड लीग फाइनल्स में जगह बनाने के लिए टॉप 6 में आना जरूरी होता है. नीरज इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, इसी वजह से वह फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर पाए हैं.
इस बार नीरज और अर्शद नदीम के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा. अर्शद नदीम इस मेगा इवेंट अपनी जगह बनाने में असफल रहे हैं. वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं, जबकि नीरज चौथे स्थान पर हैं. ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स इस समय टॉप पर हैं, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे और चेक रिपब्लिक के जाकूब तीसरे स्थान पर हैं.
हालांकि अर्शद नदीम इस बार नहीं हैं, नीरज को डायमंड लीग फाइनल्स में फिर भी मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. एंडरसन पीटर्स का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है. 2024 में उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था. इसके अलावा, उन्होंने दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है—एक बार 2019 में और दूसरी बार 2022 में. नीरज चोपड़ा को अब डायमंड लीग फाइनल्स में अपनी बेस्ट फॉर्म दिखानी होगी ताकि वह इस मेगा इवेंट में जीत दर्ज कर सकें.