नेपाल का यू-टर्न! नए सिक्के से हटेगा विवादित नक्शा, खत्म होगा कालापानी-लिपुलेख विवाद ?

Global Bharat 21 Jul 2026 10:18: AM 1 Mins
नेपाल का यू-टर्न! नए सिक्के से हटेगा विवादित नक्शा, खत्म होगा कालापानी-लिपुलेख विवाद ?

नई दिल्ली : नेपाल ने भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत दिया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल सरकार अपने एक रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख वाले विवादित नक्शे को हटाने की तैयारी में है. इस कदम को दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है.

दरअसल, वर्ष 2020 में नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा जारी कर लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताया था. इसके बाद नेपाल ने इसी नक्शे को अपने एक रुपये के सिक्के पर भी शामिल करने का निर्णय लिया था. भारत ने उस समय इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए स्पष्ट कहा था कि ये तीनों क्षेत्र भारत के अभिन्न अंग हैं और नेपाल का दावा ऐतिहासिक तथ्यों व वास्तविक नियंत्रण से मेल नहीं खाता.

अब खबर है कि नेपाल नए सिक्के के डिजाइन से इस विवादित नक्शे को हटाने पर सहमत हो गया है. माना जा रहा है कि यह फैसला भारत-नेपाल संबंधों को सामान्य बनाने और सीमा विवाद के समाधान की दिशा में विश्वास बहाली का प्रयास हो सकता है.
हालांकि, इससे सीमा विवाद स्वतः समाप्त नहीं होगा.

 लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख पर दोनों देशों के दावे अब भी कायम हैं. इन संवेदनशील मुद्दों का अंतिम समाधान केवल द्विपक्षीय वार्ता और आपसी सहमति से ही संभव माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह निर्णय आधिकारिक रूप से लागू होता है, तो यह भारत और नेपाल के बीच विश्वास बढ़ाने वाला कदम साबित हो सकता है तथा भविष्य में सीमा विवाद पर बातचीत के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगा.

Nepal disputed map Nepal one rupee coin Kalapani Lipulekh dispute India Nepal border dispute Limpiyadhura latest news

Description of the author

Recent News