ईरान ने जॉर्डन पर फिर दागी मिसाइलें, इजरायल ने जारी की चेतावनी

Amanat Ansari 20 Jul 2026 02:28: PM 1 Mins
ईरान ने जॉर्डन पर फिर दागी मिसाइलें, इजरायल ने जारी की चेतावनी

अम्मान/अकाबा: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने जॉर्डन की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं, जिसके बाद जॉर्डन के कई इलाकों में सायरन बज उठे. इजरायली सेना के मुताबिक, ईरानी मिसाइलों का मुख्य निशाना लाल सागर तट पर स्थित जॉर्डन का प्रमुख बंदरगाह शहर अकाबा था, जो इजरायल की दक्षिणी सीमा के बेहद करीब है. रविवार को अकाबा शहर के निवासियों ने जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं.

इजरायल और जॉर्डन की एयर डिफेंस सिस्टम के साथ अमेरिकी बलों ने इन मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. हालांकि, मलबे के इजरायल के इलाकों में गिरने की आशंका के चलते स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई. अकाबा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बंदरगाह को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से खाली कराया गया. अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अकाबा क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन जॉर्डन सरकार ने दूतावास के इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि एयरपोर्ट और बंदरगाह सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है. हाल ही में अमेरिकी सेना पर हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है. जॉर्डन पहले भी ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को अपने हवाई क्षेत्र में मार गिरा चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले से पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंका और बढ़ गई है. 

iran missiles jordan israel iran news

Recent News