अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला! ईरान पर यूएस का ताबड़तोड़ हमला, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में कई धमाके

Amanat Ansari 19 Jul 2026 12:11: PM 1 Mins
अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला! ईरान पर यूएस का ताबड़तोड़ हमला, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में कई धमाके

वाशिंगटन/तेहरान: ईरान-अमेरिका तनाव अब और भड़क गया है. ईरान के हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए हवाई हमलों का दौर शुरू कर दिया है. दूसरी ओर ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों और हितों पर हमले कर दिए. दोनों देशों के बीच बढ़ती इस जंग ने अब पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि ये हमले ईरान की कमर्शियल शिपिंग को धमकाने वाली क्षमता को और कमजोर करने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किए गए हैं.

हमलों के प्रमुख स्थान

बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर कई विस्फोटों की खबर है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हाल के अमेरिकी हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल मौतों की संख्या 50 हो गई है. 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

ईरान ने इन हमलों की निंदा की है, जबकि अमेरिका इसे अपने सैनिकों की मौत का जवाब बताया है. यह घटनाक्रम फारस की खाड़ी में तनाव को नया आयाम दे रहा है, जहां दोनों देशों के बीच संघर्ष अब और गंभीर रूप लेता दिख रहा है.

iran us war hormuz crisis trump iran strikes us army strikes

Recent News