नई दिल्ली/तेलअवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट के साथ मशाल जलाने का निमंत्रण दिया.
इस कार्यक्रम में वीर भारतीय पायलट कैप्टन मच्छार भी मोदी के साथ होंगे. हालांकि, नेतन्याहू के बयान में पायलट का पूरा नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण के लिए नेतन्याहू को धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल जमीन और हवा दोनों जगह आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं.
उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और घनिष्ठ संबंधों की भी सराहना की. यह बातचीत भारत-इजरायल संबंधों की मजबूती को एक बार फिर रेखांकित करती है. दोनों देश सुरक्षा, रक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग के क्षेत्र में करीबी साझेदार रहे हैं. नेतन्याहू का यह निमंत्रण दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है.