हल्द्वानी होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था, पावर वाली गोलियों की ओवरडोज से हो गई मौत

Amanat Ansari 22 Oct 2026 06:06 PM 1 Mins
हल्द्वानी होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था, पावर वाली गोलियों की ओवरडोज से हो गई मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक शॉक देने वाली घटना सामने आई है. दो बच्चों के पिता एक 32 वर्षीय युवक की होटल के कमरे में शक्तिवर्धक (सेक्स पावर) दवाओं की ओवरडोज से मौत हो गई. वह दिल्ली की अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रुका हुआ था. गौला गेट राजपुरा निवासी युवक पेशे से डेंटर था. उसकी शादी कई साल पहले हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं.

दिल्ली निवासी 30 वर्षीय एक महिला से उसकी पुरानी दोस्ती और प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंगलवार शाम महिला दिल्ली से बस से हल्द्वानी पहुंची और दोनों ने शहर के बीचों-बीच एक होटल में कमरा बुक कर लिया. रात के समय युवक ने बड़े ब्रांड की शक्तिवर्धक गोलियों की ओवरडोज ले ली. इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया.

महिला ने होटल स्टाफ की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने होटल के कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की हैं. एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि महिला भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं. पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया गया है.

फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, प्रथमदृष्टया मौत शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से ही हुई लगती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण साफ हो जाएगा. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Recent News