नास्त्रेदमस की दो बड़ी भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी विश्व युद्ध?

Amanat Ansari 22 Oct 2026 06:32 PM 1 Mins
नास्त्रेदमस की दो बड़ी भविष्यवाणियां हुईं सच! क्या छिड़ने वाला है विनाशकारी विश्व युद्ध?

नई दिल्ली: फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता माइकल नोस्ट्राडेमस की 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं. दावा किया जा रहा है कि उनकी दो प्रमुख भविष्यवाणियां अब सच साबित हो चुकी हैं, जिससे दुनिया में भय और अटकलों का माहौल बन गया है. नास्त्रेदमस ने 2026 को मानव इतिहास का सबसे भयानक साल बताया था.

उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस साल तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है, जो बेहद विनाशकारी होगा. धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा भड़केगी तथा इंसान इंसान का दुश्मन बन जाएगा. नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि किसी एक देश की गलती से समुद्री मार्गों पर तनाव बढ़ेगा. होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक मार्ग प्रभावित होंगे.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण यह मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह भविष्यवाणी अब हकीकत में बदलती दिख रही है. दूसरी भविष्यवाणी में उन्होंने कहा था कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा.

समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर तनाव से खाद्य पदार्थों व अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित होगी, महंगाई बढ़ेगी और कई राजनीतिक नेताओं व पार्टियों का पतन हो सकता है. वर्तमान वैश्विक महंगाई और आर्थिक दबाव को देखते हुए इस भविष्यवाणी को भी सच माना जा रहा है. नास्त्रेदमस ने यह भी कहा था कि 2026 में किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है.

जिससे सत्ता परिवर्तन हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने सात महीने तक चलने वाले भयानक युद्ध और महासागर में विशाल जहाज डूबने की भी बात कही थी. माइकल नोस्ट्राडेमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के सेंट रेमी गांव में हुआ था.

वह डॉक्टर और शिक्षक थे, लेकिन अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हुए. उन्होंने 1566 में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन सदियों बाद भी उनकी भविष्यवाणियां लोगों को चौंकाती रहती हैं. क्या वाकई 2026 में विनाशकारी युद्ध छिड़ने वाला है? नोस्ट्राडेमस की ये भविष्यवाणियां एक बार फिर पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर रही हैं.

Recent News