"सरकारी जमीन पर मस्जिद बनाओगे तो उखाड़ फेंकेंगे" महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंत्री नितेश राणे ने दिया विवादित बयान

Global Bharat 22 May 2026 06:09: PM 1 Mins

मुम्बई : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे बयान के बाद सुर्खियों में है. मुंबई में अवैध निर्माण और कथित बांग्लादेशी- रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई सरकारी जमीन पर अवैध घर, मस्जिद या कब्जा करेगा तो उसे हटाया जाएगा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा कर रही है और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान राणे ने कहा, अगर आप सरकारी जमीन पर अवैध घर, मस्जिद बनाओगे तो उसे उखाड़ कर फेंकेंगे ही. हमने चुनाव में पहले ही बता दिया था कि हमें यहां बांग्लादेशी और रोहिंग्या की गंदगी नहीं चाहिए. अब हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ बांद्रा ही नहीं, बल्कि कई अन्य इलाकों में भी साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा.

राणे के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इस बयान को भड़काऊ बताते हुए सरकार पर समाज में तनाव फैलाने का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी और महायुति के नेताओं का कहना है कि अवैध कब्जों और गैरकानूनी रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कानून के दायरे में की जा रही है.

बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में अवैध निर्माण और कथित अवैध प्रवासियों को लेकर पहले भी अभियान चलाए जाते रहे हैं. अब नितेश राणे के इस बयान ने इस मुद्दे को फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है.

Nitesh Rane Mumbai Encroachment Action Bangladeshi Rohingya Issue Bandra Illegal Construction Maharashtra Politics

Description of the author

Recent News