नोएडा में हाईप्रोफाइल 'फ्रेंडशिप क्लब' स्कैम का भंडाफोड़: दिल्ली-एनसीआर के रईसजादे थे निशाने पर, फॉर्च्यूनर समेत बड़ी बरामदगी

Rahul Jadaun 05 Jul 2026 04:20: PM 2 Mins
नोएडा में हाईप्रोफाइल 'फ्रेंडशिप क्लब' स्कैम का भंडाफोड़: दिल्ली-एनसीआर के रईसजादे थे निशाने पर, फॉर्च्यूनर समेत बड़ी बरामदगी

नोएडा: बुलाती है मगर जाने का नहीं! ये लाइनें  दिल्ली-एनसीआर में बिल्कुल सटीक बैठती हैं, क्योंकि यहां रईस और सीधे-साधे लोगों को अपनी जाल में फंसाने वाले एक बेहद शातिर गैंग एक्टिव हैं, एक ऐसे ही 'फ्रेंडशिप क्लब' स्कैम गैंग का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गैंग दोस्ती, हाईप्रोफाइल डेटिंग और एस्कॉर्ट सर्विसेज देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए इस गैंग के पास से एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार समेत भारी मात्रा में डिजिटल डिवाइस और नकदी बरामद हुई है।

ऐसे बुना जाता था हुस्न और पैसों का जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और फर्जी वेबसाइट्स के जरिए विज्ञापन चलाता था। अपने शिकार को पहले गाड़ी में लड़की के साथ बैठाता, उसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर गाड़ी को रुकवाया जाता था। दूसरी गाड़ी पीछे से आती जिसमें 3-4 लोग होते, वो लड़के के साथ मारपीट करते, उसका सामान, पैसा छीन लिया जाता था. एक दूसरी गाड़ी भी थोड़ा पीछे-पीछे चलती थी. जिसमें बाकी साथी सवार रहते थे. वो लोग जरूरत पड़ने पर मैसेज आने का इंतजार करते. जैसे ही मैसेज आता वो तुरंत वहां मदद के लिए पहुंच जाते थे. पंकज यादव, जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव, अभिषेक यादव इस गिरोह के संगठित अपराधी हैं, जबकि कुछ लोगों की पहचान ओमवीर यादव और मंजेश यादव (फिरोजाबाद), निधि यादव (औरैया), प्रियंका यादव (फिरोजाबाद) और काजल उर्फ रिया यादव (मैनपुरी) के रूप में हुई है.

फॉर्च्यूनर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद

नोएडा पुलिस ने मुखबिर और साइबर सेल की मदद से जाल बिछाकर इस गैंग के मुख्य गुर्गों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को इनके पास से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी मिली है, जिसका इस्तेमाल ये अपनी रईसी दिखाने और नेटवर्क चलाने के लिए करते थे। इसके अलावा, दर्जनों मोबाइल फोन, एक्टिवेटेड सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और ठगी की रकम के ट्रांजैक्शन वाले बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं।

पुलिस की अपील: झांसे में न आएं

गैंग के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक इन्होंने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं। नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इंटरनेट पर मिलने वाले ऐसे किसी भी कथित 'फ्रेंडशिप क्लब' या डेटिंग सर्विस के झांसे में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और न ही किसी को पैसे ट्रांसफर करें।

#NoidaCrime #CyberScam #FriendshipClubScam #NoidaPolice #BreakingNews #DelhiNCR #CrimeAlert #CyberCrime #UttarPradesh

Recent News