पहले पति का बनी काल, फिर काली साड़ी में पुलिस के सामने आई नजर, क्या है आगरा वाली रूबी की कहानी?

Rahul Jadaun 05 Jul 2026 06:05: PM 2 Mins
पहले पति का बनी काल, फिर काली साड़ी में पुलिस के सामने आई नजर, क्या है आगरा वाली रूबी की कहानी?

आगरा: जेठ को कॉल करके कहा था घर के अंदर मत आना, बाहर से ही बच्चों को ले जाना। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि जो रूबी इतनी संस्कारी दिखती है उसका असली चेहरा इतना खौफनाक भी हो सकता है। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो परिवार से लेकर पुलिस तक के होश उड़ गए। जिस पति के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक जीने-मरने की कसम खाई, उसी की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना देगी, किसी ने ऐसा नहीं सोचा था। पूछताछ के बाद जब रूबी पुलिस कस्टडी में बाहर निकली तो काली साड़ी में एकदम संस्कारी दिखाई देती है। चेहरे पर लंबा घूंघट, चलने में नई बहू वाला अदब, लेकिन कारनामा ऐसा कि लोगों की रूह कांप जाए।

पुलिस को पूछताछ में बताया पूरा सच

जब पुलिस ने रूबी से पूछताछ की तो वो ज्यादा देर तक सख्ती के सामने टिक नहीं पाई, और पूरा सच खाकी के सामने उगल दिया। रूबी ने बताया कि वो अपने पति सुरेंद्र शर्मा से बहुत परेशान हो चुकी थी। शराब पीकर पिटाई करना उसके लिए आम बात हो चुकी थी। इसी से तंग आकर रूबी ने बेहद डरावना प्लान बना डाला। वो 18 मई की रात थी, रूबी पति पर खूब लाड़ जताती है, उसके खाने के लिए खीर बनाती है। बड़े ही प्यार से वो खीर सुरेंद्र को खिलाई जाती है। लेकिन पति को क्या पता था कि ये खीर उसके जीवन की आखिरी खीर है। क्योंकि खीर के अंदर रूबी ने करीब डेढ़ दर्जन नींद की गोलियां मिलाई थीं। रूबी को डर था कि कहीं कम गोलियां खिलाने से नींद नहीं आई तो प्लान फेल हो जाएगा। जब गोलियों के नशे में सुरेंद्र बेसुध हो गया तो रूबी उसकी हत्या कर देती है। फि रिश्तेदारों में ये खबर फैलाती है कि सुरेंद्र शराब पीकर कहीं चला गया है। हर जगह ढूंढा वो मिल नहीं रहा। शुरू में सभी लोग उसकी बातों में आ जाते हैं।

जेठ से कहा घर के अंदर मत आना

18 मई को ही रूबी अपने जेठ अमित शर्मा के पास फोन करती है, उससे कहती है कि बच्चों और मां को अपने साथ ले जाओ... लेकिन घर में मत आना, बाहर से ही ले जाना। उस वक्त सबको ये बात आम लगती है। 19 मई को जेठ अमित आता है और अपनी मां के साथ भाई के बच्चों को ले जाते है। उस वक्त किसी को कहां पता था कि रूबी इसलिए घर में घुसने नहीं देना चाहती क्योंकि वहां उसने अपने गुनाहों को छिपाया है। जिस मिस्त्री पर बाथरूम में पति को दफन कराया उसे भी एक बार खबर नहीं लगने दी कि यहां क्या राज छिपा है। मिस्त्री के पहुंचने से पहले रूबी बाथरूम में मिट्टी डाल चुकी थी। उसने लेबर रखने से इनकार कर दिया। कहती है कि मैं काम कर लूंगी। मिस्त्री को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि यहां क्या राज छिपा है।

45 दिन तक पति के शव पर नहाई

पति का शव बाथरूम में दफन हो जाता है। 45 दिन तक रूबी उसी के ऊपर नहाती है। किसी को कानोंकान खबर नहीं होती। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो सारा राज उगला। रूबी के कबूलनामे ने हर किसी को हैरान करके रख दिया। अब रूबी पुलिस की गिरफ्त में है। उसने जो गुनाह किया उसकी सजा उसे जरूर मिलेगी। लेकिन यहां एक बात ये भी है कि अगर वो पति से परेशान थी तो तलाक लेकर पति तो छोड़कर अपना जीवन सुधार सकती थी। लेकिन समाज में अपमान के डर से रूबी ने ये कदम नहीं उठाया। उसने जो किया वो कदम इससे भी हजारों गुना ज्यादा खौफनाक निकला।

#AgraMurder #CrimeNews #RubyCase #AgraPolice #ShockingCrime #UttarPradesh #BreakingNewsIndia #CrimeAlert

Recent News