Bigg Boss OTT को अब सलमान नहीं अनिल कपूर करेंगे होस्ट, क्या खुश हैं सलमान?

Global Bharat 19 Jun 2024 03:36: PM 1 Mins
Bigg Boss OTT को अब सलमान नहीं अनिल कपूर करेंगे होस्ट, क्या खुश हैं सलमान?

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 'बिग बॉस ओटीटी' ('Bigg Boss OTT') के तीसरे सीजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 18 जून को अनिल कपूर को आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने शो के होस्ट के रूप में पेश किया गया था. अनिल कपूर ने खुलासा किया कि सुपरस्टार सलमान खान पूर्व को शो के नए होस्ट के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

वहीं इसे लेकर अनिल कपूर ने एएनआई से बातचीत की है. इस दौरान अनिल कपूर के निजी जिंदगी में घर का बिग बॉस कौन है, इस सवाल पर उन्होंने कहा है कि घर की बिग बॉस मेरी पत्नी है, सारे फैसले वहीं लेती है. इस दौरान अनिल कपूर ने और भी कई हैरान कर देने वाले बयान दिए. अनिल कपूर ने सलमान खान को लेकर भी अपनी बात रखी.

ट्रोलर्स को लेकर उन्होंने कहा है कि जिसके पास लाखों-करोड़ों रुपए है उन्हें भी ट्रोल किया जाता है, इसलिए ट्रोलर्स भी जिंदगी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि कंट्रोवर्सी होती रहती है इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बिग बॉस शो ऑफर होने पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई थी, जब इसका ऑफर मिला था. मैं हैरान रह गया था कि यह शो मुझे कैसे मिल गया.

वहीं सलमान खान को लेकर अनिल कपूर ने कहा है कि मेरी सलमान से बात भी हुई है, शो को लेकर वह मेरे से ज्यादा खुश है. वहीं बिग बॉस की तारीफ करते हुए अनिल कपूर ने कहा है कि इस बार बहुत कुछ नया होने वाला है. दर्शकों को इस बार भरपूर आनंद मिलने वाला है.

बता दें कि मंगलवार को शो को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की मेजबानी बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने की थी. इस दौरान अनिल कपूर ने कहा था कि बिग बॉस का यह सीजन अबतक का सबसे मसालेदार होने जा रहा है. उन्होंने कहा था कि मैं दर्शकों को कहूंगा कि वे बिग बॉस ओटीटी के बार में जो भी सोचते हैं सब बदलने वाला है.

Recent News