नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कहां तक पहुंचा राम मंदिर का निर्माण कार्य, नांगालैंड के राज्यपाल ने किए दर्शन

Global Bharat 24 May 2024 04:20: PM 1 Mins
 नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कहां तक पहुंचा राम मंदिर का निर्माण कार्य, नांगालैंड के राज्यपाल ने किए दर्शन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम दरबार की मूर्ति को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है. उसके बाद यह तय करना होगा कि किस प्रकार के पत्थर से उसका निर्माण होगा. साथ ही यह भी तय होगा कि राम कथा म्यूजियम में कैसे श्री राम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाया जाएगा. 

नांगालैंड के राज्यपाल ने किए अयोध्या राम मंदिर के दर्शन

इसी बीच नागालेंड के राज्यपाल ला गणेशन ने अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन किए. उन्होंने इस मौके पर एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं अयोध्या कई बार आया हूं, लेकिन नवनिर्मित राम मंदिर के बाद पहली बार आया हूं.

Recent News