होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर: एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय समेत 8 घायल

Amanat Ansari 14 Jul 2026 12:04: PM 1 Mins
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर: एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय समेत 8 घायल

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को चौंकाने वाली जानकारी दी है. ईरान की क्रूज मिसाइलों ने UAE के झंडे वाले दो तेल टैंकरों, मोम्बासा और अल बहिया पर हमला कर दिया. इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

हमला होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी मार्ग में, ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास हुआ. टैंकरों पर मिसाइल लगने से आग लग गई, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया. UAE ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है.

UAE ने साफ कहा है कि वह अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा. ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जहाजों को चेतावनी दी थी और वे गैर-कानूनी तरीके से क्षेत्र से गुजरने की कोशिश कर रहे थे. यह घटना US-Iran तनाव के बीच हुई है, जिसमें दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज फिर से युद्ध का मैदान बनता नजर आ रहा है.

इस हमले से वैश्विक तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहरा असर पड़ने की आशंका है. भारतीय विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियां इस मामले पर नजर रख रही हैं. समुद्र में काम करने वाले हजारों भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव की नई मिसाल है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती है. अपडेट्स के लिए बने रहें.

Hormuz Iran USA UAE death of Indians in Hormuz Iran attack Iran-UAE attack

Recent News